Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तीसरे दिन भी नहीं मिली एनडीआरएफ की टीम को सफलता सोनू को खोजने शुक्रवार को फिर तालाब में उतरेगी टीम


 

धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र स्थित नई दिल्ली तालाब में डूबे हुए युवक सोनू की खोज में देवघर से आई एनडीआरएफ की टीम को बृहस्पतिवार को भी सफलता नहीं मिली। दिन भर तालाब में एनडीआरएफ की बोटे हिलोरे मारते रही ताकि अंदर फंसा सोनू बाहर निकाल आये है। इस मंजर को देखने के लिए सुबह से देर शाम तक आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

एग्जैक्ट लोकेशन ना मिलने से एनडीआरएफ को नहीं मिल रही सफलता

देवघर से धनबाद पहुंची 12 सदस्य एमडी एनडीआरएफ टीम को लीड कर रहे हैं सब इंस्पेक्टर हेमंत तिवारी का कहना है की  ऑपरेशन में दिक्कत युवक के डूबने की एग्जैक्ट लोकेशन पता नहीं होने से आ रही है। तालाब दलदली है और जगह-जगह सुरंग है। शुक्रवार को एक बार फिर टीम तालाब में उतरेंगी।

रहस्यमय ढंग से गायब हुआ सोनू

मालूम हो कि मंगलवार की सुबह नई दिल्ली निवासी सोनू कुमार धनसार के नई दिल्ली तलाब पर नहाने गया था। जहां से चप्पल, कपड़े, बाल्टी पाया गया, परंतु सोनू नहीं मिला। जिससे लोगों ने आशंका जताई है कि सोनू नई दिल्ली स्थित तालाब में नहाने के दौरान डूब गया है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है किसी का कहना है कि एक महिला ने सोनू को तालाब में डूबते हुए देखा था जबकि किसी का कहना है कि सोनू जब तालाब में डूबा उस वक्त वहां कोई नहीं था।


Post a Comment

0 Comments