Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला मारवाडी सम्मेलन के प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के बच्चों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


 

धनबाद। जिला मारवाडी सम्मेलन  का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज अशोक नगर धनसार स्थित राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान, दीप प्रज्वलन,अग्रसेन महाराज की तसवीर पर माल्यापर्ण एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में मारे गए लोगो के आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की कामना  ईश्वर से की गई।्कार्यक्रम में पूरे जिले के मारवाडी समाज के बच्चे जिन्होंने अपने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है,उन्हें पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार के रूप में सभी छात्र छात्राओं को मैडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में आये समस्त छात्र छात्राओं एवं अथितियों का स्वागत करते हए सम्मेलन के अध्यक्ष  कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि आज का यह क्षण मारवाडी समाज के लिए बेहद सुखद एवं प्रेरणादायीं है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मारवाडी समाज के बच्चे पठन -पाठन के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे है जिससे पूरा मारवाडी समाज काफी उत्साहित एवं गौरवांवित है। ऐसे छात्र छात्राओं को प्रोत्सहित करके मारवाडी सम्मेलन स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा है। धनबाद जिला मारवाडी सम्मेलन इस बात के लिए संकल्पवद्ध है कि पैसे के अभाव में समाज के किसी भी प्रतिभावान व्यक्तित्व को आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता। धनबाद जिला मारवाडी सम्मेलन हर पल हर क्षण आपके सुख दुख में आपके साथ है।

माता पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही सुख शांति का मार्ग- भावीन जे शाह

पूरे देश भर में प्रख्यात सम्मान समारोह के मुख्य प्रेरणादायिक वक्ता  भावीन जे शाह ने कृतज्ञता के संदर्भ में अपने विचार रखते हुए कहा कि कृतज्ञता से ज्यादा महत्वपूर्ण संबंध कोई है,यह तो माता पिता के साथ का अपना अन्तरंग संबंध है। अगर हम अपने मातापिता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं तो जीवन में बहुत अर्जित कर सकते हैं और सही सुख, शांति व विकास करने का एक मात्र कोई माध्यम है तो वो अपने माता पिता के प्रति आपकी कृतज्ञता। उन्होंने सेशन में ही जो बच्चों के माता पिता उपस्थित थे,उनसे कार्यक्रम स्थल पर ही और जो बच्चे के माता पिता वहां उपस्थित नहीं थे उन्हे फोन करके अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने का कहा। बच्चों ने बड़े ही भाव विभोर होकर  अपने अपने माता- पिता को उनके अपने लिए आज तक जो भी किया है के लिए कृतज्ञता अर्पण किया। इस प्रकार प्रेरणादायीं कार्यक्रम के लिए भाविन जी जो कि एक प्रोफेशनल वक्ता है,उसके वावजूद अपना कोई निजी शुल्क नहीं लेते,उनका अपना एक ही मकसद है,की ज्यादा से ज्यादा लोगो के जीवन में वो अपना कंट्रीब्यूशन करे, खास करके माता पिता के संबंध के लिए वे सेशन निःशुल्क लेते है। उन्होंने Coach For Life द्वारा संचालित “फ्री ऑनलाइन मैजिक बुक रीडिंग वर्कशॉप” जो कृतज्ञता के ऊपर हर रोज़ होता है उसमे जुड़ने के लिए भी उपस्थित समूह से आग्रह किया।

150 प्रतिभावान छात्र -छात्राये हुये  सम्मानित
 

कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिसमें  आर्ची मेहरिया, आयुष सिंघल, संभव अग्रवाल, कृष सिंघल, राजीव शर्मा, तनिष्का रूइया,वंश बाजोरिया, प्रीति कथूरिया,सिद्धि हेलिवाल कृष अग्रवाल थे।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक  रामबिलास गोयल एवं सह संयोजक  मनीष शर्मा  थे। कार्यक्रम का संचालन सम्मेलन के महासचिव  ललित कु झुनझुनवाला एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री दीपक रुइया ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री विश्वनाथ चौधरी,कृष्ण लाल रुंगटा,चंद्रशेखर अग्रवाल पूर्व महापौर,पुष्कर मल डोकानिया, विनोद अग्रवाल,केदारनाथ मित्तल,योगेंद्र तुलस्यान,चेतन गोयनका,महेंद्र अग्रवाल,राजेश रिटोलिया,संजय गोयल,दीपक रुइया,सुनील तुलस्यान,रीता बंसल,प्रिती गोयल,हरिप्रकाश लाटा,जयप्रकाश देवरलिया ,श्री रमेश रिटोलिया ,अमित अग्रवाल,सुरेश पोद्दार, अनंत भरतिया,ओमप्रकाश बजाज,बजरंग डोकानिया, महावीर रिटोलिया,राजेन्द्र सरिया,विनय अग्रवाल,अरुण अग्रवाल,किशन लोहारुका, अशोक केडिया,दीपक लाडिया, राकेश हेलिवाल,अनिल खेमका, शेखर शर्मा,शंकरलाल बुधिया, अनिल मुकीम,जगदीश काबरा, विनोद अग्रवाल,दीनानाथ चौधरी, जयप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप अग्रवाल, मिठू सरिया, जितेंद्र अग्रवाल,जोनी शर्मा,संतोष जालान,राहुल सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments