Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घनूडीह की घटना पर जिला प्रशासन को बीसीसीएल पर अपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए - राजीव शर्मा



धनबाद। झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में घनूडीह के अग्नि प्रभावित एवं भूधसान क्षेत्र  की घटना में परमेश्वर चौहान के जिंदा जमींदोज होने पर घटना स्थल का दौरा किया और उस क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय वाशिंदों से मिलकर घटना की जानकारी ली। मौके पर राजीव शर्मा ने कहा की इस क्षेत्र के नागरिक बेहद खतरनाक हालात एवं दयनीय स्थिति में रह रहे हैं। घरों से निकलता धुआं , धंसती जमीन और आम जीवन की दुरूह स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल है। उससे भी बड़ी दर्दनाक स्थिति घटना के पश्चात बीसीसीएल के पदाधिकारियों का गैरजिम्मेदार बयान यह दर्शाता है कि इस क्षेत्र के निवासियों के जीवन का कोई मूल्य ही नहीं है। इसके लिए जिला प्रशासन को बीसीसीएल पर अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।  प्रतिनिधिमंडल में शिवबालक पासवान, शिवचरण शर्मा, अमित साहू(दीपू), श्रीकांत अम्बष्ट, गणेश गुप्ता(कल्लू), नवीन केशरी, संजय चौधरी, विकास अग्रवाल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments