Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संजीव सिंह के इच्छा मृत्यु की अर्जी हुई ख़ारिज,धनबाद के किसी निजी अस्पताल में होगा इलाज

 


धनबाद । नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के इच्छा मृत्यु की अर्जी को माननीय न्यायालय अखिलेश कुमार की बेंच ने अस्वीकार करते हुए जेल अधीक्षक धनबाद को पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद के किसी निजी अस्पताल में भर्ती करने का आदेश दिया। बता दे कि 11 जुलाई को जेल प्रशासन ने SNMMCH अस्पताल में उनको इलाज के लिये भर्ती कराया था, तब से पूर्व विधायक ऑक्सीजन पर हैं। पूर्व विधायक की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने बेहतर इलाज के लिये निजी अस्पताल ले जाने की मांग न्यायालय व कोर्ट से लगातार कर रहीं थीं लेकिन आदेश नहीं मिल पाया। इस बीच पूर्व विधायक ने मंगलवार को कोर्ट में पिटीशन देकर इच्छा मृत्यु की मांग कर दी थी।



Post a Comment

0 Comments