Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीके रॉय कॉलेज में सीआईएसफ एनएसएस,एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से किया वृक्षारोपण

 


धनबाद: पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में एनएसएस एवं  यूनिट एवं केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण का कार्य महाविद्यालय परिसर में हुआ । इस दौरान 100 से अधिक पौधे लगाये गये | पर्यावरण को संरक्षित , परिसर को सुसज्जित करने एवं आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु, आक्सीजन मिल सके, इसके लिए समय-समय वृक्षारोपण होना चाहिए। इसी ध्येय को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था  इस कार्यक्रम में केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के महा निरीक्षक विनय काजला ,कमान्डेंट  शेखर रामोला,  विशाल शर्मा , सुरेश कुमार राय (निरीक्षक), दीपक कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे | वही महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ कविता सिंह, डॉ अशोक कुमार मंडल, डॉ मंतोष कुमार पाण्डेय, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ एमएलमहतो, अजीत नारायण दास, डॉ हिमांशु शेखर शुक्ला, डॉ अभिषेक कुमार आदि कि सक्रिय भूमिका रही | 


Post a Comment

0 Comments