Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को इस्तीफा देना चाहिए: हलधर महतो

 


मार्क्सवादी  समन्वय समिति ने मध्य प्रदेश में घटित घटना पर भाजपा का किया विरोध

धनबाद। मार्क्सवादी  समन्वय समिति जिला कमिटी के द्वारा मध्य प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ता के द्वारा  एक खास समुदाय के व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने के विरोध को लेकर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक के समीप धरना प्रदर्शन किया किया। मौके पर केंद्रीय महासचिव हलधर महतो ने बताया की केंद्र सरकार वा भाजपा शासित प्रदेशों में आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक, पर अत्याचार बढ़ा है इसके अलावा भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं के साथ छेड़खानी बढ़ा है जिसको लेकर सरकार कोई एक्शन नही ली है वही झारखंड  आदिवासी प्रदेश है जहां आदिवासियों के हित की बात की जा रहा है। हलधर महतो ने आगे कहा की बाबूलाल मरांडी जो अभी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष 


बनाए गए है उन्हे तुरंत इस्तीफा दे देना चाइए क्योंकि बाबूलाल मरांडी झारखंडी वा आदिवासियों के मीरजाफर है उन्हे भाजपा से निकल कर आदिवासियों के हित में आना चाहिए।धरना में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव दिल मोहम्मद, जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान, दिलीप कुमार महतो, शेख रहीम,मायुमो जिला सचिव राणा चट्टराज,नरेश पासवान, अजय महतो,मोहम्मद अख्तर, मुक्तेश्वर महतो, सुकलाल महतो, याकूब अंसारी, सुरजीत चंद्र, महिला नेत्री ललिता देवी, विजय पासवान, रामप्रवेश यादव, मोतीलाल हेंब्रम,राजेश बीरूवा, हरेंद्र निषाद, रंजीत यादव, राकेश सिंह, भक्तु प्रसाद महतो,ठाकुर महतो, शिवालक पासवान, धीरज महतो, चिंटू रवानी,मनीष यादव, विश्वजीत राय,बुटन सिंह, त्रिलोचना देवी, पूनम देवी, रानू देवी आदि लोग शामिल थे।




Post a Comment

0 Comments