धनबाद। रविवार को कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत एवं नाट्य संघ के काला हीरा के सातवें ऑल इंडिया मल्टी लिंगुअल डांस ड्रामा एंड म्यूजिक कंपटीशन के तीसरे दिन सैकत चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित और निर्देशित एक अजनबी नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। अपने भूतनाथ के कैरेक्टर से सैकत चटर्जी ने दर्शकों को खूब हंसाया। डाल्टेनगंज के रहने वाले सैकत जाने-माने रंगमंच के कलाकार हैं हिंदी दैनिक प्रभात खबर के फोटोजर्नलिस्ट सैकत एक बेहतरीन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर है।
जल्द बड़े पर्दे पर दिखेंगे सैकत
सैकत भोजपुरी अभिनेता खेसारी के साथ अवैध फिल्म में जल्द बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इसमें वे डीएसपी चंद्रकांत की भूमिका में नजर आएंगे।अवैध फिल्म के निर्देशक नीरज और रणधीर हैं वही हीरोइन यामिनी सिंह है। एक जमाने में मुंगेर अवैध बंदूक के मंडी के रूप में जाना जाता था जिसे वर्तमान में सरकार ने बंद करा दिया है फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है ओबरा यूपी में फिल्म को शूट किया गया है। इसके साथ झारखंड में पहली ओटीटी प्लेटफॉर्म सिने मैजिक पर उनकी फिल्म लापता हाल ही में रिलीज हुई है जिसमें सैकत बाहुबली की भूमिका में है।
33 वर्षों से रंगमंच पर सक्रिय हैं सैकत
सैकत बताते हैं कि एक बार उनके यहां दुर्गा बाड़ी में नाटक का मंचन किया जा रहा था जिसमें उन्हें एक किरदार का ऑफर मिला तब से लेकर आज तक रंगमंच उनकी कर्मभूमि बन गई है। उन्होंने बताया कि एक अजनबी नाटक के लिए देश के 25 से ज्यादा हिस्सों में उन्हें बेस्ट प्ले का अवार्ड मिल चुका है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments