धनबाद : गोविंदपुर कुरेशी नगर निवासी नाजिर के घर आज सोनू उर्फ मंजर और उसके साथ वासेपुर के कई गुर्गे एक थार और स्कोर्पियो गाड़ी से पहुच घर में घुस कर जानलेवा हमला किया। जिसमें नाजिर बुरी तरह से जख्मी हो गये। ये सब देख उसकी बीबी घर से बाहर निकल चिल्लाने लगी तो गांव के लोग इकट्ठा हुए जिन्हें देख सोनू ओर उसके गुर्गे भागने लगे, फिर गांव के लोगो ने नाजिर को बेहोसी की हालत में धनबाद के SNMMCH भर्ती किया जहां उसका इलाज चल रहा। नाजिर के बड़े भाई जाकिर ने इसकी लिखित शिकायत गोविन्दपुर थाने में दी है। उन्होंने पुलिस वालों पर भी परेशान करने का आरोप लगाया लगाते हुए कहा की मेरा छोटा भाई कादिर जब इस घटना की लिखित शिकायत देने गोविंदपुर थाना गया तो उसे थाना में बैठा कर कुछ पुलिकर्मियो द्वारा उसके साथ ही मारपीट किया गया। इस बात की जानकारी जब मुझे हुई तो मैं गांव के प्रतिष्ठित ब्यक्तियों को ले थाने पहुँचा ओर काफी हंगामा किया । तब मेरे छोटे भाई को उन्होंने छोड़ा और उनलोगों के खिलाफ लिखित शिकायत ली।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments