धनबाद। शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता में डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 6 अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया जाएगा।भारतीय रेल आधुनिकी करण की दिशा में और भारत सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। देशभर में रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय प्रतिष्ठानों के रूप में विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत देश के तीन स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। इनमें मध्य प्रदेश का रानी कमलापति स्टेशन, कर्नाटक के बेंगलुरु का सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन और गुजरात का गांधीनगर कैपिटल स्टेशन शामिल हैं। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करते हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। सुचारू आवाजाही के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स, वेटिंग रूम और रिटेल क्षेत्र विकसित किए गए हैं। साथ ही यात्रियों के आगमन-प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है।भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास करने की योजना है । भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए इन पुनर्विकसित स्टेशनों पर नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं का उन्नयन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार बदलाव किया जाएगा।
एबीएसएस के तहत चन्द्रपुरा, गोमो, कतरास स्टेशन का होगा विकास
एबीएसएस के तहत पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जाना है। प्रारंभिक तौर पर धनबाद मंडल मंडल के अंतर्गत चयनित चन्द्रपुरा, गोमो, कतरास, नगर उंटारी, गढ़वा टाउन, पहारपुर, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, लातेहार, डालटनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, रेनुकूट और चोपन स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य किया जाएगा। ये स्टेशन आधुनिक भारत की भव्य तस्वीर पेश करेगें । इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित कि जाएगी । यात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर के अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉनकोर्स, वेटिंग रूम और रिटेल क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों के आगमन-प्रस्थान एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी।भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1309 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकास किया जा रहा है। भारतीय विविधता की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए, ये पुनर्विकसित स्टेशन नई अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन और प्रतिस्थापन से सुसज्जित होंगे। प्रेस वार्ता में एडीआरएम आशीष झा, एडीआरएम विनीत कुमार, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार उपस्थित थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments