धनबाद। ज़िले में बिगड़ते/गिरते विधि व्यवस्था के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा अग्रवाल द्वारा आहूत 30 नवंबर को गॉंधी सेवा सदन में महात्मा गाँधी के प्रतिमा के समक्ष किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद ज़िला ने समर्थन दिया है।भारतीय जनतंत्र मोर्चा के धनबाद ज़िला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया की दैनिक समाचार एवं अन्य माध्यमों से यह सूचना सदैव प्राप्त होती रहती है कि धनबाद ज़िला में अपराधियों के समक्ष विधि व्यवस्था बिलकुल पंगु हो गई है आये दिन व्यवसायींयो पर रंगदारी हेतु असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ते जा रहा है शांति प्रिय नागरिकों का जीवन भय के साये में व्यतीत हो रहा है धनबाद ज़िले के व्यवसायी यहाँ से पलायन कर रहे हैं जीवन रक्षक डॉक्टर एवं दवा क्लिनिक तक को रंगदारी देने हेतु बाध्य किया जा रहा है, धनबाद ज़िला में संगठित कोयला चोरी उद्योग का रूप धारण कर चूका है पुलिस जनता की रक्षा के जगह चोरी के कोयला ट्रक को स्कॉट देने में व्यस्त है थाने के बग़ल में अवैध रूप से कोयला की खदानें संचालित हो रहा है आम जन जीवन के मन में डर एवं भय का माहौल बनाया जा रहा है ऐसे परिस्थितियों में प्रशासन को अपने कर्तव्य बोध करवाने हेतु एवं शांति के उद्देश्यों को क़ायम रखते हुए भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद ज़िला ने कृष्णा अग्रवाल के सत्याग्रह आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए इनके साथ साथ सत्याग्रह में शामिल होने का निर्णय लिया है । भारतीय जनतंत्र मोर्चा संरक्षक सरयू राय विधायक झारखंड सरकार के द्वारा भी धनबाद के व्यवसायीयों एवं आम जनता के बीच व्याप्त भय के माहौल को देखते हुए इस आंदोलन को समर्थन प्राप्त है भारतीय जनतंत्र मोर्चा धनबाद ज़िला द्वारा आंदोलन के समर्थन के संबंध में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, मुख्य सचिव झारखंड ,पुलिस महानिरीक्षक झारखंड,आई जी बोकारो, डीआईजी बोकारो,उपायुक्त धनबाद,वरिय पुलिस अधीक्षक धनबाद एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित की जा चुका है ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments