Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा के जनाक्रोश रैली में पिछले दिनों हुई सत्याग्रह आंदोलन की हुई चर्चा प्रदेश प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार बनते ही तीन-चार सालों में पुलिस अफसरो का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा, अकूत संपत्ति बनाने वाले अफसर को छोड़ा नहीं जाएगा,विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद के लोगों के लिए हजार बार पिछली रोटी खाने को तैयार हूं,



धनबाद : जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं व व्यवसायियों पर लगातार हो रहे हमले के खिलाफ भाजपा ने  शनिवार को पुराना बाजार स्थित तेतुलतला मैदान से जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में भाजपा के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिंह समेत लगभग पांच हज़ार कार्यकर्ता सड़क पर उतर जिला प्रशासन व हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली तेतुलतला मैदान से प्रारंभ होकर पुराना बाजार, बैंक मोड़, रंगाटांड़  होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने खुद माइक पकड़ कर हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो, यह सरकार निकम्मी है नारा लगाया। व्यापारियों से रंगदारी बंद करो, जिला प्रशासन हाय हाय जैसे नारों से सड़के गुजाएमान रही। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में धनबाद में क्राइम का ग्राफ बढ़ा है। बड़े व्यापारी की बात क्या करें। छोटे व्यापारी, ठेले खोमचे वाले से भी रंगदारी मांगी जा रही है। बैंक मोड़ थाने से महज 200 मीटर दूरी पर गोलीबारी होती है आज  व्‍यवसायी परेशान है जहां हम रघुवर दास के समय अपराधी प्रशासन से डर कर भागते थे वहीं झामुमो, कांग्रेस राजद की सरकार में अपराधी बे खोफ  होकर अपराध कर रहे हैं सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है। झारखंड में विदेश से बैठकर सरगना का मुखिया अपराध कर रहा है लेकिन उसकी वसूली गैंग तो सड़कों पर ही घूम रहा है पुलिस चाहेगी  तो उसे एक दिन में ठिकाना लगा सकती है लेकिन पुलिस की मिली भगत से यहां अपराध हो रहा है।  थोड़े दिन और इंतजार करिए उनकी जगह काल कोठरी में होगी। झारखंड में मजदूरों को रोजगार मिलता तो वह उत्तरकाशी न जाते। उन्होंने बताया कि उन्होंने हेमंत सोरेन से अपराध रोकने के लिए पुलिस अफसर,थानेदार, एसपी की जवाब देही तय करने की बात कही थी। सर्किट हाउस में बलियापुर की महिलाएं आवेदन लेकर आई थी और उन्होंने अपने साथ मारपीट का फोटो भी दिखाया इस पर जब उन्होंने सीनियर एसपी से बात की तो उनका कहना था कि हम लोग देख रहे हैं ऐसे में अपराधियों में पुलिस का भय कैसे रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के साथी जिले के सभी पुलिस अफसर के तीन-चार साल का रिकॉर्ड खंगाल जाएगा अगर उन्होंने अपने घर अपने ससुराल में भी कोई प्रॉपर्टी खड़ी होगी तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। झारखंड को बर्बाद करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ नहीं जाएगा। आज अपराध में रांची नंबर वन, धनबाद नंबर दो बन गई है कॉल कैपिटल को आज क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाने लगा है।


सांसद पीएन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज धनबाद में दुकान का शटर शाम में ही बंद हो जाता है एक तरफ उत्तर प्रदेश में अपराधी बाहर निकलने को तैयार नहीं है उनका कहना है कि मुझे जेल में ही रखो उन्होंने जनता से अपील किया की मात्र तीन दिन बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठने दीजिए अगर अपराधी थर-थर नहीं कापेंगे तो उनको कुर्सी से उतार देना। यह जन संकल्प रैली है। सांसद ने भी पिछले दिनों सत्याग्रह का आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि आंदोलन में कांग्रेसी नेता भी आए थे उन्होंने धनबाद में अपराध पर चिंता के बजाय मटकुरिया गोलीकांड को वापस लेने की बात कही। वे लोग बस  अपनी बात करके चले गए उन्हें धनबाद के जनता के  दर्द से कोई लेना-देना नहीं है।


विधायक राज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो और कांग्रेस के संरक्षण में जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है जिसका विरोध बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, पशुपतिनाथ सिंह, बाघमारा विधायक,  निरसा और झरिया के भाजपा कार्यकर्ता कर चुके हैं इस संदर्भ में जब प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि भाजपा की भावना धनबाद के लोगों के जन भावनाओं के साथ है इस अवसर पर उन्होंने कुछ दिन पहले अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे बिजनेसमैन और सामाजिक कार्यकर्ता  कृष्ण अग्रवाल  आंदोलन के जिक्र करते हुए कहा कि बाहर से सरयू राय सरकार का दूत बनकर आते हैं और कहते हैं कि फाइनल हो गया, काम हो गया। अब जो आंदोलन होगा वह पिछली रोटी खाने के बराबर होगा यह पूरी तरह से पॉलिटिकल आंदोलन था एक तरफ सरयू राय कहते हैं कि विधानसभा में मेरी बात नहीं सुनी जाती है तो दूसरी तरफ कहते हैं कि सरकार से बात करेंगे ऐसे में अगर धनबाद की जनता के लिए मुझे हजार बार पिछली रोटी खाना पड़े तो मैं तैयार हूं। भाजपा धनबाद में अमन चैन सुख देखना चाहती है।




Post a Comment

0 Comments