धनबाद। नगर कांग्रेस कमेटी़ के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें संगठन सशक्तिकरण, बूथ कमेटी का गठन व 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर स्टील गेट स्थित आनंद नगर, लोहार कुल्ही में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित की गई।मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण व 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जिला के सभी विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं नगरों में बूथ कमेटी का गठन कर पार्टी के विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है इसी क्रम में आज आनंद नगर में बूथ कमेटियों का गठन किया गया। कार्यक्रम के क्रम में भाजपा के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में अपनी सदस्यता ली।आगे उन्होंने कहा कि धनबाद में भाजपा के जनप्रतिनिधि के समय क्राइम और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी हुई है धनबाद विधायक भाजपा के कुरीतियों को छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी एवं पार्टी के नेताओं पर प्रहार करने का काम करते हैं पर धनबाद की जनता जिस आशा और विश्वास के साथ इन्हें जनप्रतिनिधि बनाया उसे पर यह खरा उतरने में नाकाम रहे। धीरज साहू पर अंगुली उठाने के पहले उन्हें नीरव मोदी के अकाउंट में 20 हजार करोड़ कैसे आया उसे सार्वजनिक करने का काम करें। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और भारी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से जुड़ रहे हैं,आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता केंद्र की विफल मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
मौके पर नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह वकील बाउरी जिला परिषद सदस्य राजेश राम बृजमोहन दुबे आलम अंसारी सपन बाउरी मासूम खान शंकर टतुरी दिलीप कुमार आकाश दास अजय कुमार शंकर जी हीरालाल जी संजय महतो अभय कुमार प्रकाश राम रामेश्वर प्रसाद गणेशाराम राजकुमार दास विजय ठाकुर नंदन कुमार विनोद यादव प्रकाश राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments