Hot Posts

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय ट्रेड यूनियन ने भारत बंद" के समर्थन में ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन(एक्टू) के बैनर तले भगत सिंह चौक पर आम ग्रामीण मजदूरों को लेकर प्रदर्शन किया



Dhanbad। केन्द्रीय ट्रेड यूनियनो का ग्रामीण भारत बंद, औधोगिक हड़ताल एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर "भारत बंद" के समर्थन में ऑल इंडिया सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन(एक्टू) के बेनर तले धनबाद जिला के अन्तर्गत स्टील गेट स्थित भगत सिंह चौक पर आम ग्रामीण मजदूरों को लेकर प्रदर्शन किया। 

प्रमुख मांगे :-

1) चार श्रम संहिता को रद्द करों।2) सभी फ़सलों पर एमएसपी की गारंटी कानून बनाओ।3) अजय टेनी मिश्रा का जमानत रद्द करो। 4) ग्रामीण कामगारों का प्रतिमाह 26000/ रु0 न्यूनतम वेतन की गारंटी करों। 5) कामगारों के उनके अधिकारों की गारंटी करों। 6) रेल, सेल, कोल समेत सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण करना बंद करो।7) मनरेगा मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी 200/ रु0 से बढ़ाकर 600/ रु0 की गारंटी करो। सहित  16 सूत्री एवं औद्योगिक संबंधित मांगो को लेकर भारत बंद बुलाया गया है। 

मजदूरों एवं आमलोगो को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि केन्द्र के मोदी सरकार का मजदूर- किसान विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के कारण पुरा देश तबाह हो रहा है। आम ग्रामीण मजदूरों एवं कामगारों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही हैं।   उनके हक में बने श्रम कानूनों को खत्म कर चार कोड में बदलाव कर दिया है। ताकि अपने हक- अधिकार के लिए आवाज नही उठा सके। कॉरपोरेट परस्त नीति के तहत सरकारी संस्थानों को ओने-पौने दाम में बेचा जा रहा है।   आज पुरा देश अस्त-व्यस्त है। एमएसपी की गारंटी कानुन एवं ऋण माफी को लेकर कई राज्यों में किसान आन्दोलन कर रहे हैं। किसानों के मांगो पर उचित पहल करने के बजाय उनलोगों पर मोदी सरकार बर्बर, दमनात्मक एवं रौंगटे खड़ा कर देने वाली कार्रवाई कर रही हैं। देश के अन्नदाताओ पर जिस प्रकार सरकार जुल्म कर रही हैं। आंसू ब्रिटिश जमाने में नही हुआ होगा। आंसू गैस को गोले दागे जा रहे हैं। जिसे सैकड़ों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बहुतों का आँख की रोशनी खत्म हो गया है। देश में युद्ध की स्थिति बन गई है। देश मजदूर-किसान विद्रोह की दिशा में बढ़ रही है। सरकार आपातकाल से भी भयानक स्थिति पैदा करने पर तुली हुई है। इस परिस्थिति को निबटने के लिए किसान-मजदूर की एकजुटता समय की मांग है। भाजपा सरकार देश के लोगों को गुलाम बनाना चाहती हैं इसलिए  2024 के आम चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेकना होगा।

कार्यक्रम में माले जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, एक्टू जिला कार्यकारी अध्यक्ष नकुलदेव सिंह, जिला सचिव कृष्णा सिंह,संगठन सचिव संदीप कौशल,काजल मंडल, मेराज खान, कृष्णा महतो, संतोष मांझी, कृष्णा दास,बबलू सेन, घुलू कुम्हार, धनेशवर दास, कुवेर अंसारी, राहुल चौधरी, रामचंद्र राम, पंकज हजारी, वितेन दास समेत सेकड़ो मजदूर उपस्थित हुए।



                             

Post a Comment

0 Comments