Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरवाअड्डा स्थित पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के आवास में बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों का अवहेलना करती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में हम बांग्ला भाषी इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे


Dhanbad।  बरवाअड्डा स्थित पूर्व विधायक फूलचंद मंडल  के आवास में बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष  रीना मंडल की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमशेदपुर के जुग सलाई विधानसभा के मंगल कालिंदी और बोकारो  विधायक  बिरंची नारायण को विधानसभा सत्र में बांग्ला भाषा के पक्ष में आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया गया। मौके पर सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल  ने झारखंड सरकार से मांग किया की प्राथमिक विद्यालय में बांग्ला भाषा का शिक्षक नियुक्ति किया जाए, क्योंकि वर्तमान में बांग्ला भाषा के लिए प्राथमिक विद्यालय में कोई पद सृजित नहीं है। इसीलिए कोई भी शिक्षक नियुक्ति भी नहीं हो रहा है। सभी प्राथमिक विद्यालय में जहां 10 अथवा 20 बांग्ला भाषा छात्र है वहां कम से कम एक बांग्ला भाषा का शिक्षक दिया जाए।  किताब छपाई हेतु वास्तविक नामांकन के आधार पर विद्यालय से प्रतिवेदन की मांग कभी नहीं किया जाता है तथा जिला शिक्षा अधीक्षक /प्रखंड शिक्षा प्रसार प्रदेश अधिकारी की कार्यालय में एक भ्रामक डाटा किताब छपाई हेतु JCERT को भेजा जाता है जिस कारण कभी भी कक्षा एक और दो के लिए भी पर्याप्त किताब नहीं दिया जाता है। इसीलिए झारखंड सरकार से निवेदन है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप जहां 40% से ज्यादा बांग्ला भाषा छात्र हैं वहां प्राथमिक शिक्षा बंगला में देने हेतु व्यवस्था किया जाए। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक वेंगु ठाकुर जी ने कहा, हर बार सरकार बांग्ला भाषा के साथ छल कपट करती है बांग्ला भाषी को वोट बैंक समझती है। पर इस बार बांग्ला भाषा वोट बैंक के राजनीति को समझ चुकी है। बांग्ला भाषी जाग गये है "जो बांग्ला हित में बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा" जो बांग्ला भाषा को सम्मान दिलाएगी उसी को हम बांग्ला भाषी सम्मान देंगे। इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में हम बांग्ला भाषी एक जुट होकर, जो बांग्ला भाषा का समर्थन करेंगे बांग्ला भाषा को उचित स्थान दिलाएंगे, उसी का हमलोग समर्थन करेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल ने कहा झारखंड आदिवासी मूल वासियों का है और झारखंड के मूलवासी बांग्ला भाषी है बांग्ला भाषी कोई झारखंड में शरणार्थी नहीं है। झारखंड के 90% बांग्ला भाषा 1932 का खतियान धारी और झारखंड की भूमिपुत्र है। अगर सरकार हमारी मांगों का अवहेलना करती है तो 2024 लोकसभा चुनाव में हम बांग्ला भाषी इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। मौके पर आशीष मंडल, भवानी बनर्जी छंदा गोराई, सुबल गराई ,शिबू चक्रवर्ती, सुसोभन चक्रवर्ती, कल्याण राय, जमुना मंडल, भादुरानी मंडल,छेनु मंडल, मेनका मंडल, बादल मंडल,अन्ना मंडल,चायना मंडल,बिनोती मंडल, संजय मंडल, मनोज धिवर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments