धनबाद। बैंक मोड़ स्थित शास्त्री नगर के बालाजी इंक्लेव प्रांगण में शुक्रवार की रात श्रीश्याम उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की शाम गणेश वंदना के साथ उत्सव आरंभ हुआ। राजस्थान देलसर में श्री श्याम बाबा की जल रही मूल ज्योत के स्वरूप में ज्योत जलाई गई। वहां 110 वर्षों से अखंड दीप जल रहा है। बाबा का अलौकिक दरबार बनाया गया था। पंडित कैलाश पांडेय, गोपाल पांडेय की देखरेख में मुख्य यजमान सुनील गोयल, जयप्रकाश गोयल, अलका गोयल पूनम गोयल ने पूजा- अर्चना की। विधिवत पूजा-अर्चना कर भक्तों ने दरबार में अरदास लगाई। बाबा का छप्पन भोग लगाया गया। कोलकाता कला भवन के कलाकार रोहित शर्मा, मोती लाल, केशव, हेमंत शर्मा, राजीव काबरा ने भजनों की प्रस्तुति से देररात तक भक्तों को झुमाया। तेरा किसने किया शृंगार सांवरे.... कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है... दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी सुनले कन्हैया अर्जी हमारी, तारो ना तारो ये है मर्जी तुम्हारी.... मेरे सपनो में आते हैं खाटू के बाबा श्याम, खाटू के बाबा श्याम... जैसे भजनों पर देररात तक भक्त नाचते-गाते रहे। कृष्णा अग्रवाल, टोनी अग्रवाल, गौतम राठौर ने भूलूं ना कभी मैं नाम तुम्हारे दास हूं तेरी चरणों का..., आ दरस दिखा दे बाबा श्याम..., खाटू के बाबा जी झरिया के बाबा जी मेरी रखोगे लाज... जैसे भजनों से प्रभु के चरणों में न्योछावर कर दिया। इससे पूरा माहौल श्याममय हो गया।
उत्सव में फूलों की खेली गई होली
श्रीश्याम उत्सव में फूलों की होली भी खेली गई। श्याम कला भवन कलाकारों ने गीतों से श्याम बाबा का गुणगान किया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। बाबा श्याम के दरबार मची रे होली बाबा श्याम के, होली आयो फागनियो रंगीलो, आ गया फागुन का मेला, फागन रोज-रोज नहीं आना, खाटू को श्याम रंगीली सांवरिया... गानों का लोगों ने आनंद उठाया। भक्तों की टोली ने एक-दूसरे के रंग गुलाल लगा। होली की धुन पर जमकर नाचे।
आयोजन में इनका रहा योगदान
सुनील गोयल, जयप्रकाश गोयल, अलका गोयल, पूनम गोयल, शुभम गोयल, ऋषभ हेलीवाल, ईशिका हेलीवाल, कृति गोयल संजय अग्रवाल, लवली अग्रवाल, प्रवीण सिंघानिया, ओपी गुप्ता, अजय अग्रवाल कुंदन शर्मा, राजेश मानसिंहा, ऋतुराज गुप्ता, नीरज शर्मा आदि।






.jpeg)
.jpeg)
0 Comments