Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अशोक झा कोलकाता में हिंदी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए


Dhanbad। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद की बैठक  धनबाद के दूर्गा मंदिर सरायढेला में सम्पन्न हुई। जिसमें हमारे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक हृदय नारायण मिश्र  ने कोलकाता स्थित प्रधान कार्यालय में  अशोक झा जी को ध्वनिमत से हिंदी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बहुत से महिलाओं को पदाधिकारी के रूप में चयनित किया । सभी चयनित पदाधिकारियों को झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी,पश्चिम बंगाल की अध्यक्षा  नीता गुप्ता गुड्डू पाण्डेय,कैलाश उपाध्याय,श्याम प्रकाश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशांत कुमार शर्मा  ने सभी चयनित पदाधिकारियों को शाल, मोती माला तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किये। ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के इस अभियान में पूरे देश के अधिकतम राज्यों से  हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में करीब दस लाख की सदस्यों की संख्या संगठन बनाने में लगी हुई हैं। मौके पर  हिंदी परिषद के धनबाद के कई लोग उपस्थित हुए।




Post a Comment

0 Comments