Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्राइमरी स्कूल में पुन बांग्ला भाषा की पढ़ाई चालू करवाने के लिए बांग्ला भाषा भाषी उन्नयन समिति ओर से शॉल ओ ढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सम्मानित किया गया



 

Dhanbad।  मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समाज द्वारा शिष्टाचार भेंट एवं मुलाकात की गई। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की मांग पर प्राइमरी स्कूल में पुन बांग्ला भाषा की पढ़ाई चालू करवाने एवं अल्पसंख्यक आयोग में बांग्ला भाषा भाषी सदस्य को नियुक्त करने और रेलवे स्टेशन पर पुन बंगला में लिखने की प्रति आदेश देने के लिए उन्हें बांग्ला भाषा भाषी की उन्नयन समिति  ओर से शॉल  ओ ढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर बांग्ला भाषी उन्नयन समिति के सदस्यों ने रांची के मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सम्मानित किया।  समिति के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हमारे बांग्ला भाषा को सामान दिया गया जिसके लिए हम सभी बांग्ला भाषी सदा आपके आभारी रहेंगे। जिससे हम सभी बंगाली समाज के लोग काफी खुश है और मुख्यमंत्री  का धन्यवाद करते हैं। मौके पर झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष  रीना मंडल, आशीष मंडल, राजेश राय, अपूर्ण गुहा, तापस चटर्जी, करूणामय मंडल अन्य समिति के सभी सदस्य गण मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments