Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोल्फ ग्राउंड पार्क में मॉर्निंग वॉकरो ने अपनी परेशानी से पूर्व महापौर शेखर अग्रवाल को आवेदन सौंपकर अवगत कराया


धनबाद। गोल्फ ग्राउंड पार्क में मॉर्निंग वॉकरो बहुत दिनों से काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था जिससे तंग आकर सुबह सबेरे टीम के लोगो ने सिंगनेचर अभियान चलाया । पुर्व छात्र नेता और समाजसेवी आनन्द चौरासिया के अगुआई में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्या को पत्र के माध्यम से सिग्नेचर कर पूर्व महापौर  शेखर अग्रवाल को आवेदन सौंपा।जिसमें  शेखर अग्रवाल  ने सभी मॉर्निंग वेकर्स को आश्वासन दिया कि उनकी सारी माँग एक दम सही है वो बहुत जल्द नगर आयुक्त से मिलकर सारी समस्या का समाधान करायेंगे। माँग नहीं मानी गई तो आंदोलन भी किया जाएगा यह बात सुबह सबेरे टीम द्वारा बताया गया टीम के मुख्य रूप से जावेद ख़ान ने अफ़सोस जताते हुए कहा कि इतना सुंदर पार्क बिना रख रखाव के कारण आज जर्जर हो गया है। जिसमे मुख्य रूप से ज़ाकिर ख़ान,नायब अली ,डॉ अंजू राय ,मिथलेश कुमार ,डॉ जे के चौरासिया,डॉ विजय,डॉ संजय ,विनय कुमार ,अनूप चौरासिया,नारायण मोदी,संजीव कुमार ,प्रियंका कुमारी ,श्रीमंतों पारमाणिक,दीपक शर्मा ,पूजा कुमारी,मनोज सिंह , आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया।





Post a Comment

0 Comments