Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कचहरी के मिलेनियम हाल में अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

 


धनबाद। धनबाद कचहरी के मिलेनियम हाल में एक सादे समारोह में  पंडितों द्वारा मंगलाचरण एवं स्वस्तिवाचन कर  श्री राधेश्याम गोस्वामी जी को जन्मदिन का  आशिर्वाद दिया। साथ ही सैकड़ों अधिवक्ताओं ने इक्वावन किलोग्राम का माला, पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा केक काटकर श्री गोस्वामी  को तहेदिल से हार्दिक बधाई, वंदन , अभिवादन एवं अभिनंदन किया। ज्ञात हो कि  श्री राधेश्याम गोस्वामी  धनबाद वार एशोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे स्टेट वार काउंसिल एक्सक्युटिव कमिटि के को चेयरमैन तथा झारखण्ड अधिवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष आजसू के हैं। वे सदा पीड़ितों, गरीबों,मजबूर तथा मजदूर किसानों के मदद के लिए निस्वार्थभाव से तत्पर रहते हैं।  मिलेनियम हाल में अधिवक्ताओं के साथ अनेकों ब्यक्तियों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जलपान ग्रहण किया। मौके पर विजय कुमार पाण्डेय, रामाकांत ओझा,पवन कुमार ओझा,दीपक कुमार चौबे,विकास पाठक,राजा गोस्वामी,राहुल गोस्वामी सभी अधिवक्ता, सुरेश चन्द्र तिवारी ब्राह्मण समाज,राजेश तिवारी, रविन्द्र शुक्ला आदी उपस्थित हुए।




Post a Comment

0 Comments