Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद में एक प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर सोशल मीडिया में फोटो पोस्ट कर परिजनों को जानकारी दी

 


Dhanbad: धनबाद में एक प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली. उसके बाद प्रेमी युगल ने सोशल मीडिया में शादी रचा कर फोटो पोस्ट कर परिजनों को जानकारी दी. बताया जा रहा है कि युवती ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने के लिए आई हुई थी. इसी दौरान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमन चौरसिया के साथ घर से भाग कर मंदिर में शादी रचा ली।

बताया जा रहा है कि जामताड़ा जिले के मीहिजाम के लादना निवासी लखीकांत कुमार की बेटी पिया कुमारी ने घर से भाग कर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह गांव के पंकज चौरसिया के बेटे अमन चौरसिया से मंदिर में विवाह किया है. शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़े द्वारा फोटो अपलोड किया गया है. बताया गया कि युवती मनईटांड अपनी नानी ममता देवी के पास रहती थी. वह अपनी मां के ननिहाल गोविंदपुर के कुम्हारडीह दुर्गा पंडित एवं मनोज पंडित के यहां आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान लड़के से प्रेम प्रसंग शुरू हुई. इसके बाद दोनों ने शादी करने की ठान ली. दोनों जानते थे कि परिजन इसकी शादी नही मानने वाले है. मौका देख दोनों घर से भाग कर शादी रचा ली।

Post a Comment

0 Comments