धनबाद झारखंड सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। युवा सरकार से पूछ रहे हैं कि चुनाव से पहले किए वादा का क्या हुआ। प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी का वादा अधूरा है। अबुआ आवास भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जेपीएससी में घोटाला हुआ। अब चुनाव सामने है तो मंईयां सम्मान योजना शुरू की। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शुक्रवार 23 अगस्त को रांची मेभाजयुमो के नेतृत्व में युवा अक्रोश रैली में धनबाद से 10 हजार लोग रांची जाएंगे। झामुमो के बड़े नेता ही अपनी पार्टी से खुश नहीं हैं। आदिवासी के नाम पर मुख्यमंत्री तो बनाया, पर उनको तव्वजो नहीं दिया गया। जिलाध्यक्ष श्रवण राय, महासचिव मानस प्रसून, उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, महानगर मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, जिला मंत्री कुमार अमित आदि मौजूद थे।
पार्टी में कलह नहीं : श्रवण राय
जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि पार्टी में कलह नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलता है। पद सीमित है। नियमानुसार कमेटी बनी है। प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया है। कार्रवाई मेरे वश में नहीं है। प्रदेश नेतृत्व ही कार्रवाई कर सकता।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments