Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर 1008 पार्शनाथ भगवान का 2800 वा मोक्ष कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया



धनबाद। जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर 1008 पार्शनाथ भगवान का 2800 वा मोक्ष कल्याणक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर धैया में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । पार्श्वनाथ भगवान  का अभिषेक और शांति धारा की गई  ।इसके बाद मोक्षकल्याणक के लाडू चढ़ाया गया फिर पार्श्वनाथ विधान किया गया ।आज कुछ बच्चियों का उपवास भी है ।जिनमे रति गोधा,पहल जैन है ।इस अवसर पर समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे और धर्मलाभ ले रहे थे ।आज के कार्यक्रम में संजय गोधा, प्रमोद जैन, नवीन गोधा, चक्रेश जैन, वरुण गोधा,संतोष जैन, मुकेश जैन ,चंद्र कला बाकलीवाल, भारती जैन, स्वाति जैन, शिल्पा जैन आदि ने भाग लिया ।

Post a Comment

0 Comments