Hot Posts

6/recent/ticker-posts

29 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के आम सभा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान,दिलीप कुमार ने कहा कि जिले के ज्वलंत समस्याओं के समाधान पर चर्चा करेंगे चिराग

 


धनबाद: सोमवार को धनबाद जिला लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में  जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष लेबर सेल शिवशंकर  प्रसाद, श्रीकांत पासवान,रामसेवक पासवान, बबलू पासवान,मुकेश पासवान, मुकेश कुमार, श्रीकांत सिंह, कुणाल पासवान, मो. शमी अहमद, रुदल पासवान, मो. आजाद, मुकेश पासवान, सुमित पासवान, आशुतोष,सौरव, सिकंदर मो. रशीद,उज्जवल पासवान, संतोष वर्मा एवं राजेंद्र पासवान ने अपने संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा कि 29 सितंबर को 12 बजे नेहरू कंपलेक्स, कोयला नगर मैदान में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान, सांसद अरुण भारती जमुई( झारखंड प्रभारी),राजेश वर्मा सांसद खगड़िया, वीणा देवी सांसद वैशाली एवं सांसद शांभवी चौधरी समस्तीपुर का आगमन, धनबाद जिले के जवलंत समस्याओं के समाधान के लिए होने जा रहा हैं।जिसके लिए एक आम सभा आहूत की गई है। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने हजारों हजार की संख्या में पहुंचकर सभा को सफल बनाने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments