Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड धनबाद ने शिक्षक सम्मान समारोह का न्यू टाउन हॉल धनबाद में आयोजन किया गया,निजी स्कूलों में कार्यरत 700 शिक्षकों को सम्मानित किया गया







धनबाद। आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड धनबाद द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह टाउन हॉल धनबाद में  आयोजित किया गया। जिसमें निजी स्कूलों में कार्यरत 700 शिक्षकों को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिक्षकगण सम्मिलित हुए । सबसे पहले विशिष्ट अतिथि  विधानसभा पूर्णिमा सिंह झरिया विधानसभा, तारा देवी सिंदरी, सावित्री देवी सांसद  दुल्लो महतो की धर्मपत्नी, सिटी एसपी  अजीत कुमार, अरुण महतो  जैक सदस्य एवं संगठन के विशिष्ट पदाधिकारी :- पी एस ए  महासचिव प्रवीण दुबे,  पी एस ए प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार,  जिला अध्यक्ष के डी चौधरी , जिला सचिव संजय चौबे,  संरक्षक एस के गुहा , वाइस प्रेसिडेंट नीरज झा,  जॉइंट सेक्रेटरी विजय दुबे , के  के ठाकुर,  जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद  एवं संगठन मंत्री अर्जित गुहा,मुख्य अतिथि एवं  विशिष्ट अतिथियों एवं संगठन के माननीय सदस्यों को तिलक लगाकर,  बैच पहनाकर,  सौल एवं मोमेंटोज देकर सम्मानित किया गया। 

उक्त कार्यक्रम का दिया जलाकर उद्घाटन किया गया और जिसमें मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं संगठन के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित थेपी एस ए निरसा प्रखंड पदाधिकारी बबलू सिंह , गोविंदपुर प्रखंड पदाधिकारी पीयूष सरकार,  राजगंज प्रखंड पदाधिकारी इंदु शेखर झा,  तोपचांची प्रखंड पदाधिकारी बसंत लाल गुप्ता , बाघमारा प्रखंड पदाधिकारी प्रेम कुमार,  कतरास प्रखंड पदाधिकारी नीरज गुप्ता , करकेंद प्रखंड पदाधिकारी सोमेन घोष,  धनबाद प्रखंड पदाधिकारी दीपक शर्मा,  झरिया प्रखंड पदाधिकारी विजय दुबे ,तापस बनर्जी आदि विशिष्ट सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभूतपूर्व एवं अथक परिश्रम किया है

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम सभी शिक्षकों को बहुत भाया एवं शिक्षकों ने बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा की। संत जेवियर स्कूल झरिया, ईस्ट एंड कान्वेंट स्कूल भूदा , ओरिएंट पब्लिक स्कूल धनबाद ,  डैफोडिल्स  एकाडमी करकेंद , न्यू किड्स गार्डन झरिया , मॉन्ट  ब्रेशिया   स्कूल धनबाद एवं मिशन ऑफ नॉलेज स्कूल धनबाद

उक्त कार्यक्रम में झारखंड के रांची,बोकारो, पलामू,  धनबाद,  रामगढ़,   गिरिडीह आदि विभिन्न जिलों से शिक्षक गण पधार थे इस कार्यक्रम में 700 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया गया शिक्षकों को सम्मान पत्र के साथ-साथ मोमेंटोस एवं पेन भी दिया गया। साथ ही शिक्षकों के सम्मान में उत्तम भोज की व्यवस्था की गई थी ।

Post a Comment

0 Comments