Dhanbad। बुधवार को मन्नत प्लाजा शास्त्री नगर धोबा टांड मे 81 साल पुराने आरबीएल बैंक के शाखा का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गजानन अग्रवाल पुष्करमल डोकानिया थे। विशिष्ट अतिथि मे पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल डॉक्टर विनोद गोस्वामी जाकिर खान के अलावे शहरके के जाने-माने उद्योगपति मौजूद थे। बैंक के शाखा प्रबंधक हेमंत खिरवाल ने बताया कि हमारे यहां बहुत ही आकर्षक रेट ऑफ इंटरेस्ट है और यह ब्रांच 541 वां ब्रांच के रूप में खुला है और यह झारखंड का पहला ब्रांच है ।हम लोग लोगों की सुविधा के लिए डोर टू डोर सेवा भी उपलब्ध करा रहे हैंऔर हाथों-हाथ ओपनिंग किट भी दे रहे हैं बुजुर्ग लोगों के लिए 8. 60 प्रतिशत का आकर्षक ब्याज दे रहे हैं नॉर्मल जमा कर्ताओं के लिए के लिए 8.10 प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं सेविंग खाते में 7.5प्रतिशत की आकर्षक ब्याज मुहैया कराई जा रही है ग्राहकों की हर सुविधाओं का ख्याल सभी बैंक कर्मचारी रखेंगे। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी ये हम सबों का प्रयास होगा पूरे देश में 2600 और ब्रांच खोलने की तैयारी हो रही है। झारखंड मेंअगला संभावित ब्रांच रांची हजारीबाग जमशेदपुर में खोलने की योजना है। इस उद्घाटन समारोह में दीपक गाडियान हेड रिटेल ब्रांच बैंकिंग सुदीप चैटर्जी जोनल हेड ,अभिषेक मिश्रा क्लस्टर हेड, हेमंत खिरवाल शाखा प्रबंधक,राकेश सिन्हा,सौरभ , मोहम्मद आबिद हुसैन, शाहनवाज खान , आकांक्षा कुमारी शिवानी, सिंह आदि बैंक कर्मी मौजूद थे ।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments