धनबाद। युवा नेता और समाजसेवी एलबी सिंह और उनके भाई कुंभ नाथ सिंह कर्मा पूजा और गणेश उत्सव में शहर के कई कार्यक्रमो में हिस्सा लिया। शक्ति मंदिर रोड स्थित शक्ति प्लाजा में गणेश उत्सव में आयोजित माता रानी के जागरण उन्होंने शिरकत किया। इस अवसर पर उन्हें माता रानी की चुनरी और प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उन्होंने गणपति बप्पा से धनबाद के समृद्धि और सुरक्षा की कामना किया। शक्ति प्लाजा के लोगों ने एलबी सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके विधायक चुनकर आने की कामना किया। इसके बाद छठ तलाब बरमसिया में माता रानी के जागरण में शामिल हुए। माता की ज्योत को उन्होंने अपने हाथों से लाने का काम किया। पत्राकुली में आयोजित करमा उत्सव में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments