धनबाद। इस्लाम धर्म के आखरी संदेश वाहक मोहम्मद साहब के दुनिया में आगमन का दिन 12 रबी उल अव्वल जश्न ईद मिलादुन्न नबी कोयलांचल में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी एलबी सिंह के बड़े भाई कुंभ नाथ सिंह का जगह-जगह पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वागत किया। नौजवान कमेटी पुराना बाजार, गद्दी नौजवान कमेटी,नौजवान कमेटी नया बाजार, मरहूम इरफान आलम वेलफेयर ट्रस्ट के मंच पर पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर उनका इस्तकबाल किया गया। मौके पर उन्होंने मुस्लिम भाइयों के बीच फल और पानी का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुस्लिम भाइयों के बीच एकता और सौहार्दका संदेश दिया। मौके पर कमेटी के नदीम खान, लडन गद्दी, अब्बू खान फैजानखान, छोटे खान, इमाम कुरैशी, विक्रम सिंह, मनजीत जायसवाल, शमीम खान,जावेद राइन, इमाम राइन, एवम अन्य लोग मौजूद थे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments