धनबाद। महिलाओं की संस्था आनंद मंगल का दीपोत्सव धनसार के सिद्धि विनायक होटल प्रांगण में शुक्रवार से आरंभ हुआ। स्वदेशी वस्तुओं व स्वरोजगार को बढ़ावा देने की थीम पर आधारित दीपोत्सव दो दिन चलेगा। एक छत के नीचे घर की सजावट की सामग्री, स्वर्ण आभूषण व आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लेकर लड्डू-गोपाल और लक्ष्मी-गणेश की पोशाक, डिजाइनर साड़ियां व सूट उपलब्ध है। धनबाद, रांची, कोलकाता, मुंबई समेत दिल्ली के 70 से अधिक स्टॉल लगे हैं। प्रथम दिन अच्छा रहा। महिलाओं व युवतियों ने जमकर खरीदारी उठाने के साथ-साथ गेम्स व लजीज व्यंजन का पूरा आनंद उठाया। दीपावली से संबंधित बंदनवार, लटकन, दीया आदि की खरीदारी की। डिजाइन कपड़े खूब पंसद किए गए। हर दो घंटे पर पांच ग्राम चांदी का सिक्का प्रतियोगिता आयोजित की गई। लक्की विजेताओं को चांदी का भी सिक्का भेंट किया गया। धनबाद की रहने वाली स्वाति हेलीवाल के स्टॉल एलुरा बाय स्वाति हेलीवाल पर antique jewellery खरीदने के लिए लोग उमड़े। आनंद मंगल संस्था की पदाधिकारी संगीता अग्रवाल ने बताया कि इस बार 20वां दीपोत्सव है। पहली बार मुंबई का स्टॉल लगा। बारामुड़ी और झरिया में संचालित सिलाई केंद्र की बहनें सजावट की सामग्री बनाकर लाई हैं।
लोगों ने हाथों-हाथ सजावट व अन्य तरह के प्रोडक्ट खरीदे। सैफरॉन, पवित्रम व सनातन संस्था को निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। आयोजन को सफल बनाने में नीतू । कनोरिया, स्वेता, पायल, रेवा, सपना, दिप्ती गर्ग, मीनू खेतान, सीमा मित्तल, बरखा लोहारीवाल, संगीता ड्रोलिया, रिद्धि गोद्दा, रेखा रुंगटा, रंजना दुदानी, अनिता गुटगुटिया, विजेता आदि लगी हुई हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments