धनबाद। बरवाअड्डा मंडल पाड़ा दुर्गा मंदिर में सिंदूर खेला मनाया गया। मां दुर्गा की विदाई पर बंगाली समाज द्वारा सिंदूर खेला गया। महिलाएं मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर पान खिलाकर विदाई दिया। सुंडी जिला अध्यक्ष रीना मंडल ने कहा मां दुर्गा जब मायके से विदा लेकर कैलाश पर्वत यानी ससुराल जाती है तो सिंदूर से उनकी मांग भरी जाती है और मां दुर्गा को पान और मिठाई खिलाने के साथ दोबारा मायके आने का न्योता दिया जाता है। मां दुर्गा के विदाई वाले दिन सुहागिन महिलाएं मां दुर्गा को लगाए गए सिंदूर से सिंदूर खेलती है और एक दूसरे को सिंदूर लगाती है सिंदूर सुहागन महिलाओं की निशानी है और इस अनुष्ठान के जरिए महिलाएं एक दूसरे के लिए सुखद और सौभाग्य से भरे वैवाहिक जीवन की कामना करती है। मौके माया मंडल, जमुना मंडल, रिंकु मंडल, रेखा मंडल, सुभद्रा मंडल, टुंपा मंडल, रीमा मंडल, कल्पना मंडल, मीना मंडल ,रीना मंडल, मेनका मंडल और अनगिनत महिलाएं उपस्थित रहीं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments