नया बाज़ार गोलीकांड
धनबाद। नया बाज़ार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने नया बाज़ार निवासी अरशद आलम उर्फ़ ‘बाबला’ पर दिनदहाड़े गोलियां चलाईं जिससे गंभीर रूप से घायल अरशद आलम उर्फ़ ‘बाबला’ को पाटलिपुत्रा ले जाया गया परंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम ने तत्काल उसे पूर्वी भारत के अत्याधुनिक एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, धनबाद रेफर कर दिया । घटना की सूचना पाते ही एसजेएएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का आपातकालीन विभाग तत्काल हरकत में आ गया, घटना एवं घायल की अवस्था को देखते हुए अस्पताल के क्रिटिकल केयर विभाग के बेहतरीन डॉक्टरों ने तुरंत मरीज़ों की हालत की त्वरित गहन जाँच की और स्थिति एवं घायल की गंभीरता को देखते हुए न्यूरो सर्जन डॉ. कुनाल किशोर को सूचित किया।
प्रथम जाँच में अरशद आलम की नाक और माथे से तेजी से खून बह रहा था जिसे डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार करते हुए खून के बहाव को रोका और माथे और चेहरे की गहरी चोटों का इलाज प्रारंभ कर दिया।घायल मरीज की वास्तविक स्थिति एवं चोट एवं चोट की गहराई जानने के लिए मरीज का तुरंत सिटी स्कैन करवाया गया, अत्याधुनिक सिटी मशीन के 3 डी दृश्यों को देखने एवं बारीकी से समझने के उपरांत पता चला कि माथे की हड्डी टूटकर अंदर धंस गई थी। इसके अलावा, एक गोली अरशद के कंधे से होते हुए उसकी रीढ़ की हड्डी के पास (D9-D10 क्षेत्र) में जाकर फंस गई है, यह देखकर डॉक्टर और उनकी टीम ने तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। उन्होंने क्रैनियोटॉमी (मस्तिष्क की सर्जरी) करते हुए टूटी हुई हड्डी को निकाला और सिर, आंख और चेहरे के आसपास के लगभग 15 से अधिक जख्मों का भी उपचार किया। इन घावों का सटीक तरीके से इलाज करके खून का रिसाव बंद किया गया। इसके बाद, डॉक्टरों ने अरशद आलम और बाबला की पीठ की जांच की, जहाँ अरशद को लगी गोली रीढ़ की हड्डी के पास D9-D10 क्षेत्र में फंसी हुई थी। डाक्टरों की टिम ने ऑपरेशन के दौरान, दो गोलियां पाई, जो मरीज़ की रीढ़ की हड्डी के पास फंसी हुई थीं। माईक्रो सर्जरी तकनीक का उपयोग करते हुए, डॉक्टर ने गोलियों को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन कई घंटों तक चला, जिसमें अरशद आलम के सिर, चेहरे और रीढ़ की चोटों का पूरा उपचार किया गया। इस महत्वपूर्ण सर्जरी के बाद, अरशद की हालत स्थिर है और अब उन्हें ICU में गहन देखरेख में रखा गया है।
कुशल डाक्टरों की टिम के देखरेख में रह रहे अरशद आलम की स्थिती में अब सुधार हो रह है वह मुँह से खाना-पीना शुरू कर चुके हैं और बात करने में भी सक्षम हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है, और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि यदि सही समय पर ऑपरेशन नहीं किया गया होता, तो अरशद आलम की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments