धनबाद | बकाया मानदेय को लेकर पौने दो महीने से हड़ताल पर चल रहे ऊर्जा मित्र कार्य पर लौट आए हैं। झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ की अगुवाई में चल रही हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। मीटर बिलिंग एजेंसी द्वारा मानदेय भुगतान की कार्रवाई प्रारंभ करने पर संघ ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। धैया स्थित आमंत्रण ग्रींस में संघ की बैठक में हड़ताल समाप्ति पर सहमति बनी। संघ के संस्थापक संतोष कुशवाहा ने बताया कि बिलिंग एजेंसी ने ऊर्जा मित्रों को दो महीने खटाकर अगस्त व सितंबर के मानदेय का भुगतान नहीं किया था। इस कारण ऊर्जा मित्र हड़ताल पर
चले गए थे। गुरुवार को अधिकतर ऊर्जा मित्रों के खाते में बकाया मानदेय की राशि पहुंच गई। कुछेक ऊर्जा मित्रों का भुगतान बाकी बचा है। एजेंसी ने पीएफ, परिचय पत्र व नियुक्ति पत्र देने के लिए कुछ समय देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही सारे ऊर्जा मित्रों ने कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार से नियमित रूप से मीटर रीडिंग होने लगेगी। ऊर्जा मित्रों की हड़ताल से दो महीना से बिजली बिल प्रभावित था। नवंबर में अभी तक 3 लाख उपभोक्ताओं को बिल नहीं मिला है। बैठक में ऊर्जा मित्र संघ के संयोजक वैभव सिन्हा, जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अरुण रवानी आदि थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments