Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दीपावली और रक्षा बंधन में गैस फ्री,इस गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होगी..........अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, जानिए क्या है BJP के संकल्प


अब यहां की जनता को तय करना है कि यहां घुसपैठ की रोटी माटी बेटी को खतरे वाली सरकार चाहिए या ऐसी सरकार जहां परिंदा भी पर ना मार सके

धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गृह मंत्री Amit Shah ने BJP का संकल्प पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। इस दौरान उनके साथ झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।संकल्प पत्र जारी करने के बाद अमित शाह जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान शाह ने कहा कि झारखंड का यह चुनाव सरकार बदलने का नहीं बल्कि यहां के भविष्य को तय करने का चुनाव है। अब यहां की जनता को तय करना है कि यहां घुसपैठ की रोटी माटी बेटी को खतरे वाली सरकार चाहिए या ऐसी सरकार जहां परिंदा भी पर ना मार सके।वहीं संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों से चर्चा के बाद संकल्प पत्र बनाकर तैयार किया है।


BJP के संकल्प

1. माताओं के लिए गोगो दीदी योजना – हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपए


2. दीपावली और रक्षा बंधन में गैस फ्री


3. 500 में गैस सिलिंडर


4. 05 साल में 05 लाख रोजगार


5. 287500 सरकारी पद पर पारदर्शी भर्ती होगी


6. हर स्नातक-स्नातकोत्तर युवा को हर महीने 2000 बेरोजगारी भत्ता


7. युवा संघी भत्ता


8. आवास – हर गरीब को पक्का मकान


9. 21 लाख पीएम आवास दिया जाएगा


10. पारदर्शी परीक्षा और परीक्षा माफियाओं पर कार्रवाई


11. घुसपैठ को रोकेंगे, दान में ली गयी जमीन आदिवासियों को वापस होगी


12. विस्थापन से पहले पुनर्वास और पुनर्वास आयोग का गठन


13. वीर शहीदों का स्मारक बनायेगे


14. UCC आएगा तो आदिवासी को बाहर रखा जाएगा


15. हेमन्त सरकार अप्रचार कर रही है कि UCC आएगा तो आदिवासी का जीवन प्रभावित होगा लेकिन हम UCC लाएंगे लेकिन उससे आदिवासी समाज को बाहर रखा जाएगा



16. इस गठबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार पर कार्रवाई होगी


17. धान कि खरीद 3100 प्रति क्विटल, 24 घंटे में भुगतान


18. OBC को 27% आरक्षण


19. Diamond एक्सप्रेस वे


20. 25000 किलोमीटर सड़क बनेगी


21. उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का लोन का ब्याज सरकार देगी


22. वन उत्पाद की खरीद सरकार करेगी


23. बैद्यनाथ और बासुकीनाथ को संवारा जाएगा


24. राज्य की भाषाओं का स्कूल में पढ़ाई और इसमें कई को आठवीं अनुसूची में शामिल कराएंगे


25. 5 प्रमुख वादे से सर्वांगीण विकास


26. 5 साल में ऐसा झारखंड बनायेंगे कि किसी भी युवा को बाहर नहीं जाने देंगे


27. खनिज संपदा के उपयोग और उत्खनन से यहां के लोगों का विकास करेंगे



28. सहारा में जितने भी वैध जमाकर्ता हैं उसे पाई पाई वापस मिलेगा

Post a Comment

0 Comments