Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कार्यालय का हाउसिंग कॉलोनी में हुआ उद्घाटन


Dhanbad।  धनबाद विधानसभा इंडिया गठबंधन कांग्रेस के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन हाउसिंग कॉलोनी स्थित जनता मार्केट के बगल में  झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के कर-कमलो के द्वारा संपन्न हुआ। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से  धनबाद विधानसभा इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे।  धनबाद विधानसभा का प्रधान कार्यालय के उद्घाटन में सैकड़ो कांग्रेसजन एवं धनबाद के प्रबुद्ध लोग मौजूद थे। लोगों में इंडिया गठबंधन के प्रति काफी उत्साह दिखा और लोग उद्घाटन कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 



Post a Comment

0 Comments