धनबाद। धनबाद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने तेलीपाड़ा कॉलोनी,देवीपाड़ा कॉलोनी,जे.सी मल्लिक रोड,दामोदरपुर,सबलपुर,सिटी सेंटर के सामने,बरटांड एवं हाउसिंग कॉलोनी सहित विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग कॉलोनी में आयोजित चित्रगुप्त पूजा में सम्मिलित हुए। पूजा कमेटी के सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया मौके पर धनबाद विधानसभा के इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे ने कहा कि* जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान धनबाद विधानसभा क्षेत्र की जनताओं के द्वारा अपार समर्थन व आशीर्वाद से अभिभूत हूं,आगे उन्होंने कहा कि धनबाद विधानसभा की सर्वांगीण विकास के साथ-साथ बेहतर धनबाद बनाने की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सभी समुदायों के लोगों का अपार समर्थन मिल रही है,धनबाद विधानसभा में विकास कार्य करने के मामले में पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने धनबाद को छलने का काम किया है,धनबाद एवं शहर के लोगों के बीजेपी का कार्य पिछले 10 वर्षों से शून्य रहा है,इस चुनाव में धनबाद की जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो निश्चित रूप से धनबाद की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ लोगों के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्रमुखता होगी लोगों के बेहतर शिक्षा,चिकित्सा,बिजली,पानी व सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास मेरी प्राथमिकता होगी।
आगे उन्होंने कहा कि देश महंगाई,बेरोजगारी और आर्थिक संकटों से जूझ रही है, बीजेपी के गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगारों में बढ़ोतरी हुई है,लोग भाजपा के क्रियाकलाप से आक्रोशित एवं हतोत्साहित हैं,इंडिया गठबंधन के प्रति लोगों का विश्वास जगा है। आगे उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की वर्तमान झारखंड सरकार राज्य में बेहतरीन एवं खुशहाली के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम कर रही है,मंईया सम्मान योजना,अबुआ आवास योजना सहित अनगिनत योजनाएं लागू कर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं,राज्य में लोग झारखंड सरकार के कार्यों से प्रभावित हैं और निश्चित रूप से धनबाद विधानसभा में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। आगे उन्होंने इंडिया गठबंधन घटक दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से धनबाद विधानसभा में इंडिया गठबंधन की सुनिश्चित जीत दिलाने हेतु मजबूती के साथ चुनाव कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर मुख्य रूप से धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मदन महतो मनोज यादव बीके सिंह रवि रंजन सिंह योगेंद्र सिंह योगी नवनीत नीरज महेंद्र दुबे कुमार गौरव गोपाल कृष्ण चौधरी कुमार अभिरव दिनेश सिंह पप्पु कुमार तिवारी विक्की कुमार मृत्युंजय सिंह आदित्य आनंद अरविंद सैनी पिंटू सिंह राधेश्याम शर्मा पप्पू सिंह शिवकुमार सिंह विजय कुमार सिंह सोनू यादव विश्वजीत कुमार सिंह सोनू सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments