Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया

 


Dhanbad। हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। गुरुवार को हुए शपथ कार्यक्रम में उन्होंने अकेले ही शपथ ली है। माना जा रहा है कि विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन सरकार में विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है। हेमंत सोरेन के शपथ कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव सहित इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया था कि विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। शपथ लेने से पहले, कुर्ता-पायजामा पहने सोरेन ने झामुमो अध्यक्ष और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन ने बीजेपी के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीट हासिल कर अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीट मिली।

 पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर मंच तक ले गए

दोपहर 3 बजे हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर समारोह स्थल ले गए। शपथ से पहले हेमंत ने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक होगा। हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिदो- कान्हू उद्यान में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। वहीं, बोकारो के चंदनकियारी के अग्निवीर जवान अर्जुन महतो के शहीद होने पर उनके भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र दिया।

Post a Comment

0 Comments