Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अरूप चटर्जी एवं चंद्रदेव महतो के समर्थन में आया झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति

 


धनबाद। झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस एलसी रोड हीरापुर में जिला अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में हुआ,  प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन का संरक्षक है अरूप चटर्जी, और चंद्रदेव महतो बांग्ला भाषी है, हमेशा हमारे संगठन के आंदोलन का नेतृत्व किया है। बांग्ला भाषी के सुख दुख में खड़ा रहते हैं, जब से झारखंड बना है 15 साल भाजपा का राज रहा,लेकिन उन्होंने बांग्ला भाषा भाषी के लिए कुछ नहीं किया। हमेशा बांग्ला भाषा भाषी को छलने का काम किया, निरसा के वर्तमान  विधायक बंगाली होने के बावजूद बांग्ला भाषा भाषी के आवाज को ना तो सड़क, नही सदन में उठाया। निरसा के बांग्ला भाषी अब बदलाव चाहते हैं, और अरुप चटर्जी को जिताने का काम करेंगे। इसी के साथ सिंदरी विधानसभा से चंद्रदेव महतो जो कि उनके घर का भाषा बांग्ला एवं खोरठा भाषा है, चंद्रदेव महतो बांग्ला भाषा भाषी के आंदोलन को हमेशा समर्थन किया। वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा निर्गत बांग्ला पुस्तक को सरकारी विद्यालय में बटाने का का काम किया, उन्होंने सबसे पहले धनबाद में रविंद्र भवन बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे नहीं बनाया। इस कारण बांग्ला भाषा भाषी इस बार निरासा से अरूप चटर्जी एवं सिंदरी  विधानसभा से चंद्रदेव महतो  को पूर्ण समर्थन देते हुए बांग्ला भाषा में प्रचार प्रसार एक-दो दिनों के अंदर शुरू कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से जिला सचिव राणा चट्टराज, कल्याण भट्टाचार्य, कल्याण घोषाल, सुशोभन चक्रवर्ती, बादल सरकार,कल्याण राय,जयदीप बनर्जी, टनि बनर्जी,बुरो विश्वास,राजू प्रमाणिक, समीर मंडल, बादल पात्र ,कल्याण चक्रवर्ती, अमिताभ बैनर्जी,उमेश रजवार,दीपक चटर्जी, गौरांग मंडल, उत्तम मंडल, प्रभास मंडल, एके दत्ता आदि लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments