Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद की डॉ.पूजा को 11 जनवरी को ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन अमेरिका व 23 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे सम्मानित, सांस्कृतिक एवं सभ्यता की शिक्षा के प्रसार के लिए कई पुरस्कारों से हो चुकी है सम्मानित


धनबाद:डॉ. पूजा, शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन की निदेशक को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए दिल्ली विधानसभापति रामनिवास गोयल द्वारा दिल्ली विधानसभा में 22 नवंबर को भारत विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. पूजा ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड 2024 में  बिहार और झारखंड में 400 घंटे विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता एवं  सांस्कृतिक शिक्षा के प्रशिक्षण के लिए मिला। विश्व पटल में भारत का नाम रोशन करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार दिया। शिशु वाटिका  विद्या भारती के एक मूल अंग के रिसर्च के लिए वेस्ट बंगाल सरकार ने उन्हें पुरस्कार दिया।  इंटरनेशनल इमीनेंस अवार्ड 2024 और यूथ लीडरशिप इन द वर्ल्ड सेबी होटल लेमन गुरुग्राम में, राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान लिंगायत इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में गजेंद्र चौहान के द्वारा 7 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में सम्मानित किया गया साथ  आगामी 11 जनवरी 2025 को ग्लोबल यूनिवर्सिटी आफ बोंस इन अमेरिका के द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए चयनित किया गया है  विकसित भारत 2047 का अवार्ड पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा यूथ लीडरशिप के लिए देने की घोषणा हुई है।

Post a Comment

0 Comments