धनबाद। बैंक मोड़ के रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी और कोयला नगर रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट आश्रम में श्रीश्री मां शारदा देवी की 172वीं पावन जयंती मनाई गई। बैंकमोड़ आश्रम में सुबह 9 बजे वर्द्धमान से आए पंडित धनंजय भट्टाचार्य व सुमन जी ने मां शारदा देवी की विशेष पूजा-अर्चना की। उसके बाद हवन, चंडी पाठ हुआ। भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कायक्रम शुरू हुआ। डॉ. सुजाता चटर्जी के नेतृत्व में सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। अंत में प्रसाद भोग का वितरण किया गया। जयंती उत्सव में शारदा संघ एवं विवेकानंद आश्रम
के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चटर्जी, सचिव सुजीत चंद्र मल्लिक, कल्पना चटर्जी, वापी विश्वास, श्याम बनर्जी, सुमंत, बादल सरकार, रूपा, झिलिक, खोकन आदि थे। इधर कोयला नगर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद स्वाध्याय सेवा ट्रस्ट प्रांगण में श्रीश्री मां शारदा देवी की जन्म जयंती पर विशेष पूजा हुई। पूजा को संपन्न कराने के लिए रामकृष्ण मिशन देवघर से स्वामी ब्रह्मा स्वरूपानंद जी महाराज विशेष रूप से पधारे थे। पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। शाम को मंदिर परिसर में संध्या महाआरती हुई संध्या आरती के बाद स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद महाराज ने प्रवचन दिया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments