Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मईया सम्मान योजना के लिए लंबी कतार लग रही हैं, इसका लाभ सभी को नहीं मिल रहा है इसकी जांच होनी चाहिए: रागिनी सिंह





रांची: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विधानसभा के पहले सत्र में  गुरुवार को झरिया समेत पूरे राज्य में बढ़ रहे अपराध का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। अपराधी खुले आम अपराध को अंजाम दे रहे है जिससे महिलाओं, व्यवसाइयों और आम जनों पर अत्याचार बढ़ गया है। इसको को लेकर सरकार गंभीरता से कदम उठाए। विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि झारखंड की सबसे प्रमुख समस्या अपराध है। व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है। महिलाओं और युवतियों का शोषण हो रहा है। हत्याएं हो रही है। धमकी दी जा रही है। अपराध के कारण आम लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विधायक श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं को मईया सम्मान योजना के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है जिससे महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही  इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिल पा रही है जो जांच का विषय है इसकी साथ ही बुजुर्गों की पेंशन योजना  विगत कई माह से बंद है  इसे जल्द से जल्द पुनः शुरू कराई जाए और सरकार इन सभी विषयों को गंभीरता से ले।



Post a Comment

0 Comments