Dhanbad:- धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क में वर्ल्ड वाइड पार्क का शुभारंभ किया गया, जो मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम पेश करता है। पार्क में रंग-बिरंगे फूलों, विदेशी पक्षियों और बच्चों के खेल-कूद के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही यहां बर्ड पार्क भी बनाया गया है, जहां तमाम विदेशी पक्षियों को रखा गया है।
मीडिया को जानकारी देते हुए संचालक शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह धनबाद का पहला ऐसा पार्क है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण का भी अनुभव मिलेगा।पार्क में बर्थडे पार्टियों और अन्य आयोजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां झूले, फव्वारे, और विभिन्न प्रकार के खेल उपकरण लगाए गए हैं। बच्चों के लिए झूलों के साथ-साथ बड़े-बुजुर्गों के लिए भी प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के साधन मौजूद हैं।
0 Comments