धनबाद, 3 अगस्त 2026: रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा रोटरी फाउंडेशन के ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट “उम्मीद की किरण” (GG 2574392) के अंतर्गत जैन मिलन, जोड़ाफाटक रोड, धनबाद में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा परियोजना में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के साथ रोटरी क्लब ऑफ धनबाद साउथ, रोटरैक्ट क्लब ऑफ बीआईटी सिंदरी, इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद तथा श्री धनबाद श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। शिविर में कुल 115 लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता और माप के अनुसार कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, चलने-फिरने में असमर्थ 5 जरूरतमंदों को व्हीलचेयर भी वितरित की गईं। रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के अध्यक्ष रोटेरियन कनव बाली ने कहा, “यह केवल कृत्रिम अंग वितरण का शिविर नहीं था, बल्कि 115 लोगों को आत्मनिर्भरता, सम्मान और जीवन में आगे बढ़ने का नया विश्वास देने का प्रयास था। किसी जरूरतमंद को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होते देखना हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि और सच्ची सेवा है।”कृत्रिम अंग प्राप्त करने के बाद जब लाभार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने कदम आगे बढ़ाए, तो वहां उपस्थित सभी लोगों के लिए यह अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण था। उनके चेहरों पर लौटी मुस्कान और आंखों में दिखाई देती नई उम्मीद ने इस परियोजना के नाम “उम्मीद की किरण” को वास्तविक रूप से सार्थक कर दिया।
असिस्टेंट गवर्नर, डिस्ट्रिक्ट 3250, जोन 6, रोटेरियन विकास शर्मा ने कहा, “यह शिविर रोटरी की सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण है।”रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने परियोजना के सफल समापन पर सभी सहयोगी क्लबों एवं संस्थाओं, चिकित्सकों, तकनीकी विशेषज्ञों, स्वयंसेवकों, रोटरी सदस्यों, जैन मिलन प्रबंधन तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। “उम्मीद की किरण” ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास, संवेदनशीलता और सेवा की भावना से किसी के जीवन में आशा की नई रोशनी जगाई जा सकती है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments