त्योहारी सीजन से पहले बैंक मोड़ में फैब्रिक डिस्प्ले, नए ट्रेंड से रूबरू हुए कपड़ा कारोबारी
धनबाद। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो चुकी हैं। ऐसे में कपड़ा कारोबार भी नए सीजन के लिए पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में धनबाद के बैंकमोड़ स्थित एक होटल में सियाराम और PEBCO की ओर से कॉन्फ्रेंस फैब्रिक डिस्प्ले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद समेत आसपास के इलाकों से 25 से अधिक कपड़ा कारोबारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारियों को नए फैब्रिक, लेटेस्ट डिजाइनों और बदलते फैशन ट्रेंड से रूबरू कराया गया। आयोजकों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए कलेक्शन तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को बाजार में आने वाले नए ट्रेंड और बेहतर गुणवत्ता वाले फैब्रिक की जानकारी देना था, ताकि त्योहारों के दौरान ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन और बेहतर विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments