धनबाद। पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा बुधवार को अग्रसेन भवन पुराना बाजार में हंगामेदार रहने की संभावना है। एक तरफ पुरानी कमेटी सर्वसम्मति से आम राय के साथ लौटने की भरपूर प्रयास कर रही है वही दूसरी तरफ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान अध्यक्ष पद के लिए मजबूती से अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इससे नई कमेटी का चयन चुनाव प्रक्रिया से ही होना लग रहा है। पुरानी कमेटी का कार्यकाल 2019- 21 पूरा होने के बाद भी कोरोना काल के कारण पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 1 साल विलंब से हो रहा है।
सड़क निर्माण शुरू होने से वर्तमान कमेटी मजबूत स्थिति में
पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स में मुख्य मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए ही होगा। पुराना बाजार की जर्जर सड़क को लेकर वर्तमान अध्यक्ष अजय नारायण लाल को घेरने वाले पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से बैकफुट पर दिख रहे हैं। कभी जिगरी दोस्त रहे अजय नारायण लाल और सोहराब खान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला होगा। सोहराब खान कई बार सोशल मीडिया पर भी अध्यक्ष पर छींटाकशी कर चुके हैं। इसके साथ ही विजय सैनी को भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदार माना जा रहा है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments