धनबाद। कोयलांचल में बीती रात सड़क दुर्घटना में बीसीसीएल में कार्यरत इंजीनियर दंपति की मौत हो गई है जबकि उनके मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए पश्चिम बंगाल स्थित एक अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहाँ उसकी उसकी स्थिति नाजुक बनी है। इस संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि देर रात लगभग 11 – 12 बजे पति पत्नी बच्चे को डॉक्टर से दिखा कर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच दो फॉर्च्यूनर कार आपस में रेस लगा रही थी। इसी दौरान दंपत्ति को उक्त फॉर्च्यूनर कार ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी भाई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि उनकी पत्नी की मौत एसएनएमएमसीएच से रेफर किए जाने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।
पुलिस ताकतवर घराने के दबाव में काम कर रही है- रागिनी सिंह
घटना में कोयलांचल के एक दबंग घराने के नाम सामने आ रहा है। मृतक के परिजनों को सांत्वना देंने एसएनएमएमसीएच पहुंची भाजपा नेत्री रागनी सिंह ने इस घटना के पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस को आड़े हाथों लिया लेते हुए कहा कि कोयलांचल में इतना बड़ा घटना घटित हो गया लेकिन पुलिस प्रशासन मौन है। बाइक को टक्कर मारने वाले गाड़ी से सोने की चेन बरामद हुई, फिर भी पुलिस अभी तक अपराधी को पकड़ नहीं पाई, पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने घटना के पीछे सीधे-सीधे तो किसी का नाम नहीं लिया लेकिन दबे शब्दों में कहा कि ताकतवर घर आना आज सत्ता के नशे में इतना चूर हो गया है कि आम लोगों को रौंदकर सड़क पर चलने लगा है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments