Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्री नागेश्वर शिव साईं धाम से निकली भव्य पालकी निशान शोभा यात्रा


धनबाद। श्री नागेश्वर शिव साईं धाम पूजा टॉकीज, बेकारबांध से 12 वें वर्ष भी श्रीसिद्ध नागेश्वर शिव साँई घाम की पूजा साथ ही बाबा साईनाथ की पालकी निशान शोभा यात्रा नगर भ्रमण बड़े धूम-धाम के साथ निकाली गई। 

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शिव परिवार और देवी देवताओं की झांकी देखने के लिए सड़कों पर हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम बड़ी संख्या में साईं भक्त  सपरिवार शामिल हुए। श्री साईं बाबा की पालकी और निशान यात्रा के उपरांत महाभंडारा का आयोजन हुआ। संध्या में महाआरती और माता रानी के जागरण का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य आनंद चौरसिया ने बताया आज ही के दिन बाबा को मंदिर में स्थापित किया गया था इस के लक्ष्य में निशान यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से बेकारबांध, एलसी रोड, कोर्ट मोड़ होते वापस मंदिर परिसर जाकर समाप्त होगी। पालकी निशान शोभा यात्रा को सफल बनाने में आयोजक नरेश खन्ना, कुणाल दोषी, चंडी कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।




Post a Comment

0 Comments