Dhanbad। सुरेश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड राज्यपाल, मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भारतीय जनतंत्र मोर्चा के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर राज्य में हिंदी ग्रंथ एकादमी की स्थापना हेतु एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि झारखण्ड में छत्तिशगढगढ़,राजस्थान ,मध्यप्रदेश तथा उत्तरप्रदेश के तर्ज पर यहां भी हिंदी ग्रंथ एकादमी की स्थापना हो जिससे हिंदी राष्ट्रभाषा के पुजारियों को सहुलियत होगा।मौके पर परिषद के प्रदेश प्रभारी श्रीभागवत प्रसाद पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पाण्डेय, रांची के शिक्षाविद रौशन शर्मा,विजय ठाकुर, जितेन्द्र चौधरी,मनोज मिश्र, रविन्द्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments