Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आईआईटी आईएसएम के 43 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बनी, आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा

 



धनबाद : आईआईटी आईएसएम  धनबाद के पेनमैन हाल में रविवार को 43 वां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विशिष्ट अतिथि राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने 39 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आईएसएम से डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनी।रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में कहा कि आप सभी ने आईआईटी आईएसएम धनबाद जैसे महान संस्थान में अध्ययन किया है।आज जो डिग्री अपने प्राप्त की है यह सिर्फ आपकी शैक्षणिक प्राप्त का प्रमाण नहीं है, यह आपके समर्पण, दृढ़ता और क्षमता का प्रतीक है। इस क्षमता का आपको पूरी तरह से देश के प्रगति में योगदान करना है।आप किसी भी प्रतिष्ठान में जाएंगे तो वह आपको अलग नजर से देखेंगे।आप इस प्रशिक्षित संस्थान से हैं ,आपका दायित्व है कि इन राष्ट्र के विकास को सुनिश्चित करना है। इससे पहले दीक्षांत समारोह विधिवत रूप से सुबह शैक्षणिक शोभा यात्रा के साथ हुई चार सत्र में आयोजित दीक्षांत समारोह में 1249 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई वर्ष 2023 बैच के 1919 छात्र-छात्राओं में से 1249 छात्रों ने दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसे लेने के लिए छात्र-छात्राएं भारतीय परिधान में मंच पर पहुंचे

39 छात्र छात्राओं को दिए गए मेडल, आईआईटी आईएसएम धनबाद में इस दौरान प्रेसिडेंट गोल्डन मेडल एक ,सिल्वर मेडल 15 ,स्पॉन्सर मेडल 19 ,बेस्ट थीसिस अवार्ड 9 को दी गई, वहीं कल 1919 छात्रों को डिग्री दी गई ,इसमें मास्टर आफ टेक्नोलॉजी के 311, बैचलर आफ टेक्नोलॉजी के 806,एमटेक के 20, एमबीए के 69, मास्टर ऑफ साइंस के 145, मास्टर ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 95, इंटीग्रेटेड मास्टर ऑफ़ टेक्नोलॉजी के 66, छात्र-छात्राओं को दिया गया।



Post a Comment

0 Comments