Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में एक समन्वय की बैठक आयोजित कर अयोध्या से आया पूजित अक्षत के रूप में पीला चावल सहित कलश, हैंड बिल एंव प्रभु रामचंद्र की तस्वीर आदि कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया गया, रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के लिए घर-घर निमंत्रण देगा संघ

 


धनबाद। संघ कार्यालय जगजीवन नगर में एक समन्वय की बैठक आयोजित कर अयोध्या से आया पूजित अक्षत के रूप में पीला चावल सहित कलश, हैंड बिल एंव प्रभु रामचंद्र  की तस्वीर आदि कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया गया एवं महानगर एंव नगर स्तर पर समिति बनाई गई जो अयोध्या से आया हुआ सामग्री लेकर घर-घर जाकर 22 जनवरी 2024 के कार्यक्रम की जानकारी एवं उन्हें आमंत्रित करेगा। 22 जनवरी के दिन प्रत्येक मठ मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन सहित प्रत्येक  घरों में शाम के समय दीप जलाने का आग्रह करेगा । बैठक में झारखंड प्रांत के कार्यवाह  संजय कुमार ने कहा कि हर्ष का विषय है कि अयोध्या में प्रभु रामचंद्र जी का भव्य मंदिर लगभग तैयार हो गया है जिसका लोकार्पण एवं मंदिर के भूतल में रामलला के बाल स्वरूप का प्राण प्रतिष्ठा पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, सोमवार, तदनुसार- 22 जनवरी 2024 को होना सुनिश्चित है। पूजित अक्षत के रूप में पावन नगरी अयोध्या से आया पीला चावल एवं प्रभु रामचंद्र जी की मनमोहक तस्वीर घर-घर भेंट कर समाज के लोगों को निमंत्रण देने हेतु एक अभियान चलना है जिसमें समाज के सभी लोग लगे ऐसा आग्रह है क्योंकि प्रभु राम सबके हैं और सभी प्रभु राम के हैं।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रांत के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार बजरंग दल के दीपक, संघ के विभाग संघचालक  केशव हाड़ोदिया, महानगर संघचालक नित्यानंद पांडे, महानगर कार्यवाह के राकेश सुमन, अभियान प्रमुख विकास गिरी, महानगर सह अभियान प्रमुख विक्रम हिमालय एवं धनबाद जिला सह अभियान प्रमुख पंकज सिंह के अलावे आनुषंगिक इकाई के सभी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।



                                         


Post a Comment

0 Comments