Dhanbad। संत एंथोनी चर्च में आगमन काल के दूसरे रविवार के अवसर पर सहायक फादर प्रदीप मरांडी ने अपने उपदेश में कहा-आज आगमन का ल का दूसरा रविवार है अर्थात आज हम प्रभु यीशु के आगमन काल के एक और कदम करीब आ गए हैं। आज के पाठ के द्वारा हम एक नई शुरुआत के बारे में सुनते हैं। वह हमें बताती है कि हम आगमन काल में अपने-अपने मनों को फिराएं, एक नए जीवन की शुरुआत करें। अपने जीवन को बदलकर सारे पापों का त्याग करें, एक दूसरे से अपने सारे मनमुटावों को कम करें। इस कार्य में हो सकता है शुरू-शुरू हमें तकलीफ होगी लेकिन फिर धीरे-धीरे हम इसके आदि हो जाएंगे। जब तक हम अपने पिछले पापों के लिए पश्चाताप नहीं कर लेते हम आगे नहीं बढ़ सकते। दुनिया की सांसारिक चकाचौंध और सारी तैयारी के अलावा हमें चाहिए कि हम अपने व्यक्तिगत मसीही जीवन की एक नई शुरुआत करें। अपने इस बदलाव के द्वारा हम अपने जीवन में प्रभु यीशु के आगमन को स्वत: ग्रहण कर सकते हैं। आज वह हमारे जीवन में पुनः प्रवेश पाने को आतुर हैं बस जरूरत है तो हमें अपने दिलों की साफ सफाई करने की ताकि हम उनके रहने का स्थान तैयार कर सकें। शारीरिक रूप से तो आज हम सब ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी के घरों की साफ सफाई हो रही हैं, सभी नए कपड़े खरीद रहे हैं। लेकिन आज आगमन के दूसरे रविवार को क्यों ना हम यह शपथ लें कि हम पहले अपने मनों, अपने दिलों को साफ करेंगे फिर सांसारिक कार्यों में ध्यान देंगे। इस प्रकार हम पूरे दिल से पूरे मन से प्रभु यीशु को ग्रहण कर सकेंगे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments