Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दी आर्ट ऑफ लिविंग धैया सेंटर में तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

 


धनबाद। रैमसन रेसीडेंसी मे दी आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आज समापन हुआ। इस कार्यशाला को आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन धनबाद के मीडिया कॉर्डिनेटर मयंक सिंह, झारखंड चिल्ड्रेन एंड टीन्स कोऑर्डिनेटर सोनाली सिंह और टीएओएल प्रशिक्षिका सोनी कुमारी ने सुगम किया। इस कार्यशाला में लोगों ने ज्ञान के महत्वपूर्ण सूत्र सीखें और दी आर्ट ऑफ लिविंग की फ्लैगशिप सुदर्शन क्रिया का अनुभव किया। साथ ही योगासन, ध्यान और प्राणायाम के द्वारा आनंद और शांति का अनुभव किया।स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेहा मिश्रा ने स्वयं को तनावमुक्त महसूस किया वहीं विद्यार्थी किरण कुमारी ने प्रसन्नता का अनुभव किया। रेलकर्मी रिंकेश कुमार ने निद्रा की समस्या से खुद को मुक्त पाया और हनी अग्रवाल का अनुभव अदभुत रहा। शिक्षा विभाग  में कार्यरत पवन कुमार और कालेश्वर बेदिया को शांति का अनुभव हुआ। विशाल ने बताया कि उनको तनाव से राहत मिली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जूही महतो,कोमल गर्ग, इंदू जी,सुमन जी ,पिंटू जी  आदि का महत्तवपूर्ण योगदान रहा। अगली क्रार्यशाला 5 जनवरी से आरंभ होगी जिसके लिए पंजीकरण के लिए 9835160645 पे संपर्क कर सकते है।




Post a Comment

0 Comments